सलमान खान से विवाद पर 17 साल बाद विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कभी मिली थी जान से मारने की धमकी...

सलमान खान से विवाद पर 17 साल बाद विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कभी मिली थी जान से मारने की धमकी...


मुंबई.बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच रिश्ते कभी अच्छे नहीं माने जाते हैं। साल 2003 में विवेक ने सलमान पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से विवेक और सलमान इस मुद्दे पर बात करने से बचते रहे हैं। हाल में इस बारे में विवेक ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से खुलकर बात की।
सलमान खान से विवाद पर 17 साल बाद विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कभी मिली थी जान से मारने की धमकी...

इस बात को 17 साल से ज्यादा हो गए। एक दिन अचानक विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और उसमें कहा कि सलमान खान ने फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। यह वह दौर था जब कहा जा रहा था कि सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया है और विवेक कथित तौर पर ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। इस बात को गुजरे एक लंबा वक्त बीत गया लेकिन विवेक से अभी तक यह सवाल पूछा जाता है।

कहा जाता है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक और सलमान के रिश्ते बेहद खराब हो गए। सलमान पर यह भी आरोप लगाए जाते हैं कि उन्होंने विवेक का बॉलिवुड में करियर बर्बाद कर दिया। हालांकि सलमान इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं बोले और विवेक भी कभी इस मुद्दे पर मुखर नहीं हुए हैं लेकिन हाल में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से एक्सक्लूसिव बात करते हुए विवेक ने इस मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे।
विवेक ने हमारे संवाददाता संजय मिश्रा से बात करते हुए कहा, 'ये बहुत पुरानी बात है। मैं अपने निजी जीवन में उस मुकाम पर पहुंच चुका हूं कि ये सारी चीजें मुझे बहुत छोटी लगती हैं। इस नेगेटिव एपिसोड के बारे में बात करते हैं तो इससे किसी का भी फायदा नहीं होता है। शायद हमें पॉजिटिव घटनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए। पुरानी बातों को भूलकर आगे निकल जाना चाहिए। मेरे दिल में किसी के लिए कोई गिले-शिकवे या गुस्सा नहीं हैं।'

वैसे, एक पुराने इंटरव्‍यू में जब फराह खान ने विवेक ओबेरॉय से यही सवाल किया था तो उन्‍होंने कहा था, 'ऐसा नहीं है कि कोई क‍िसी का करियर खराब करता है। मुझे ऐसा नहीं लगता क‍ि इन बातों में कोई सच्‍चाई है।' इस पर फराह खान ने भी कहा था कि सलमान उनके भी बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी फराह को फोन कर नहीं कहा कि किसी ऐक्‍टर के साथ काम मत करो।

बता दें कि इस मुद्दे पर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय अक्सर ही बात करने से बचते रहे हैं। दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट है या नहीं, इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना तय है कि दोनों इस घटना से बहुत आगे बढ़ चुके हैं। अपडेट्स के लिए जुड़े रहें नवभारत टाइम्स के साथ।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment